वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज़ ने 38 गेंद में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं नेट सीवर ब्रंट ने 29 गेंद में 55 रन बनाए। बेंगलुरू की तरफ से प्रीति बॉस ही 1 विकेट चटका पाईं।
ब्रेबॉन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने बेंगलुरू को 9 विकेट से हरा दिया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरू से मिले 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मात्र 1 विकेट गंवाकर 15वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज़ ने 38 गेंद में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं नेट सीवर ब्रंट ने 29 गेंद में 55 रन बनाए। बेंगलुरू की तरफ से प्रीति बॉस ही 1 विकेट चटका पाईं।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.4 ओवर में ही 155 रन पर सिमट गई। मैच में बेंगलुरू की तरफ से ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। वहीं कप्तान मंधाना व श्रेयंका पाटिल ने 23-23 रनों का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज़ ने 3 विकेट चटकाए वहीं साइका इसाक व अमेलिया केर ने 2-2 विकेट लिए।
बेंगलुरू की टीम को इससे पहले भी अपने पहले ही मुकाबले में दिल्ली से 60 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं ओपनिंग मुकाबले में 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज कर कप्तान हरमन समेत धमाल मचाने वाली मुंबई ने लगातार अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है।
बेंगलुरू ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करके आशा शोभना की जगह श्रेयंका पाटिल को अंतिम इलेवन में रखा था। वहीं मुंबई ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।